कोण्डागांव
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
केशकाल, 6 अक्टूबर। छत्तीसगढ़ सर्व धोबी समाज महासभा द्वारा रविवार को कांकेर में 18वें वार्षिक सम्मेलन का आयोजन किया गया था। जिसमें राजनीतिक, शासकीय सेवा, पत्रकारिता, समाज सेवा समेत अन्य विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य कर रहे लोगों को समाज प्रमुखों द्वारा सम्मानित किया गया। इसी क्रम में केशकाल नगर पंचायत के पार्षद जितेंद्र रजक को भी समाज प्रमुखों के द्वारा सम्मानित किया गया है।
ज्ञात हो कि जितेंद्र रजक धोबी समाज महासभा के बस्तर संभाग के सहसचिव तथा केशकाल धोबी समाज के अध्यक्ष के रूप में समाज की सेवा कर रहे हैं। इसके साथ ही वह 2 बार नगर पंचायत केशकाल के पार्षद भी रह चुके हैं। बतौर पार्षद यह जितेंद्र रजक का तीसरा कार्यकाल है।
उन्हें राजनीतिक व समाज से जुड़ कर जनता की सेवा करने के परिणामस्वरूप धोबी समाज द्वारा सम्मानित किया गया है।


