कोण्डागांव

स्वस्थ नारी सशक्त परिवार अभियान आयोजित
05-Oct-2025 9:40 PM
स्वस्थ नारी सशक्त परिवार अभियान आयोजित

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

कोण्डागांव, 5 अक्टूबर। ‘उत्सव भी स्वास्थ्य भी’ की थीम पर स्वस्थ नारी सशक्त परिवार अभियान 17 सितम्बर से 2 अक्टूबर तक आयोजित किया गया। अभियान में राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम चिरायु दल के द्वारा स्कूल एवं आंगनबाड़ी केन्द्रों में कैंप लगाकर स्वास्थ्य जाँच की गई, जिसमें बीमार बच्चों का तत्काल उपचार किया गया और गंभीर बीमार बच्चों को उच्च अस्पताल भेजा गया।

इसी तारतम्य में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. आर के चतुर्वेदी के निर्देश से ह्रदय रोग जैसे गंभीर बीमारी वाले बच्चों कां उपचार हेतु रायपुर बालाजी अस्पताल ले जाया गया।

जिले से एक अक्टूबर को 7 बच्चों को बालाजी अस्पताल भेजा गया है।  विकासखंड फरसगांव से वीरेश कुमेटी (15) ग्राम हाटाचपई एवं भीमराज सलाम (8) ग्राम जुगनार विकासखंड कोंडागांव से भाव्यांश कौशिक (3) ग्राम बड़े कनेरा विकासखंड माकड़ी से दीपक कश्यप (11) ग्राम बिजौली मनीषा मरकाम (11) ग्राम शामपुर विकासखंड केशकाल से प्रिया मांडवी (3) ग्राम करमरी।

 

इनके साथ ही रात्रि में ग्रैब विथ गरबा थीम के साथ विकास नगर स्टेडियम में गरबा महोत्सव में विशेष स्वास्थ्य शिविर भारतीय तिब्बत सीमा सुरक्षा बल एवं स्वास्थ्य विभाग के सहयोग से आयोजित किया गया है।

शिविर में विशेष रूप से आईटीबीपी के सीएमओ डॉ. आकांक्षा सिंह एवं स्वास्थ्य विभाग से डॉ. सुनील कुमार एवं उनकी टीम उपस्थित थे।


अन्य पोस्ट