कोण्डागांव

सामूहिक श्रमदान के साथ मनाया जा रहा स्वच्छता का उत्सव
24-Sep-2025 11:28 PM
सामूहिक श्रमदान के साथ मनाया जा रहा स्वच्छता का उत्सव

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

 कोण्डागांव, 24 सितम्बर। 17 सितंबर से 02 अक्टूबर तक चलने वाले स्वच्छता ही सेवा अभियान में विभिन्न गतिविधियां आयोजित की जा रही है। इसी क्रम में गुरुवार को डीएनके वार्ड में नगर पालिका अध्यक्ष नरपति पटेल, उपाध्यक्ष जसकेतु उसेंडी, पार्षदों एवं नगर पालिका अधिकारी कर्मचारी सभी श्रमदान का हिस्सा बने।

 19 सितंबर को भी यह श्रमदान का कार्य जारी रहा, जिसमें नगर के मरारपारा, मोहम्मद नगर में कार्यकर्ताओं एवं अधिकारी कर्मचारी ओर वार्ड वासियों ने अपना योगदान दिया।

मुख्य नगरपालिका अधिकारी दिनेश डे ने बताया कि 19  से 26 सितंबर तक रजत जयंती विशेष स्वच्छता अभियान लोगों को मुख्य रूप से जागरूकता के लिए आयोजित की जा रही है। उक्त अभियान में नगरपालिका अध्यक्ष एवं सीएमओ द्वारा नगर के लोगों से सहभागिता की अनुरोध की गई है।


अन्य पोस्ट