कोण्डागांव

सेवा पखवाड़ा पर होंगे कई आयोजन
09-Sep-2025 10:19 PM
सेवा पखवाड़ा पर होंगे कई आयोजन

कोंडागांव, 9 सितंबर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर भाजपा राष्ट्रीय एवं प्रदेश नेतृत्व के निर्देशानुसार सेवा पखवाड़ा का कार्यक्रम 17 सितम्बर से 2 अक्टूबर तक किया जाएगा।

उक्त कार्यक्रम के अंतर्गत स्वच्छता अभियान,एक पेड़ मां के नाम वृक्षारोपण, रक्तदान शिविर, स्वास्थ्य शिविर, प्रधानमंत्री जी के जीवन पर डॉक्यूमेंट्री फिल्म प्रदर्शन, प्रबुद्ध वर्ग संवाद,दिव्यांग और राज्य के अन्य विशिष्ट व्यक्तियों का सम्मान, वोकल फॉर लोकल का प्रचार,प्रधानमंत्री जी पर चयनित पुस्तकों का वितरण,सांसद खेलकूद प्रतियोगिता, विकसित भारत चित्रकला प्रतियोगिता,नमो विकास मैराथन,प्रधानमंत्री मोदी जी के जीवन पर आधारित प्रदर्शनी, पं. दीनदयाल जयंती 25 सितंबर,राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जयंती एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती जैसे विशेष कार्यक्रम किये जाएंगे। इस हेतु भाजपा जिला कार्यालय कोंडागांव  में एक दिवसीय विशेष कार्यशाला आयोजित की गई।

कार्यक्रम के मुख्य वक्ता एवं भारतीय जनता पार्टी छत्तीसगढ़ प्रदेश प्रवक्ता शिवनारायण पांडे ने भाजपा पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि व कार्यकर्ताओं को सेवा पखवाड़ा के तहत किये जाने वाले कार्यों के बारे में विस्तार से बताया,एवं कार्यक्रमों को मंडल स्तर पर किये जाने हेतु कहा।

जिला अध्यक्ष सेवक राम  नेताम ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर सेवा पखवाड़ा का कार्यक्रम किया जाना है, हम बूथ स्तर तक पहुंचेंगे और जनता के बीच जाकर विभिन्न कार्यक्रम करेंगे। इस दौरान सांसद खेलकूद प्रतियोगिता का भी आयोजन किया जाएगा, जिसमें ऑनलाइन पंजीयन कराया जाएगा, जिसमें ग्राम स्तर से लेकर लोकसभा स्तर तक के खेल कार्यक्रमों में ज्यादा से ज्यादा लोगों को अवसर प्राप्त होगा, एवं सामाजिक जिम्मेदारी के तौर पर अनिवार्य रूप से यह कार्यक्रम किया जाएगा।

मंडल स्तर एवं बूथ स्तर पर इसके सफल क्रियान्यवन हेतु संयोजक, सह संयोजक व प्रभारियों की नियुक्ति की गयी है सभी मंडल स्तर पर भी कार्यशाला आयोजित किये जाएंगे एवं 17 सितम्बर से 2 अक्टूबर तक किये जाने वाले कार्यक्रमों के बारे में बताया जाएगा।

उक्त संपूर्ण कार्यक्रम एवं कार्यशाला में दीपेश अरोरा, मनोज जैन, प्रशांत पात्र, गोपाल दीक्षित, आकाश मेहता, नरपति पटेल, जसकेतु उसेंडी, जितेन्द्र सुराना, कुलवंत सिंह चहल, हितेन झा, धनजू मरकाम, संजू ग्वाल अश्वनी पांडे, लक्ष्मी ध्रुव सोनामणि पोयाम,संतोष पात्रे, परितोष सेन, समस्त पार्षदगण पदाधिकारीगण व सहयोगीजन उपस्थित रहे।


अन्य पोस्ट