कोण्डागांव

खबर का असर: हरवेल से गम्हरी को जोडऩे वाली मुख्य मार्ग की मरम्मत
19-Aug-2025 9:47 AM
खबर का असर: हरवेल से गम्हरी को जोडऩे वाली मुख्य मार्ग की मरम्मत

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

कोंडागांव, 18 अगस्त। ‘छत्तीसगढ़’ की खबर का असर हुआ।  हरवेल से गम्हरी को जोडऩे वाली मुख्य मार्ग की मरम्मत की गई।

कोंडागांव जिले के बड़े राजपुर में, कई सडक़ों की हालत बहुत खराब थी। गड्ढों और टूटी सडक़ों के कारण लोगों को आने-जाने में बहुत परेशानी होती थी। खासकर बारिश के मौसम में, सडक़ों पर पानी भर जाता था और गड्ढों का अंदाजा लगाना मुश्किल हो जाता था, जिससे दुर्घटनाओं का खतरा बना रहता था।

प्रधानमंत्री ग्राम सडक़ योजना के तहत बनी सडक़ की जर्जर स्थिति बनी हुई थी। जिस पर स्थानीय निवासियों ने कई बार प्रशासन से सडक़ों की मरम्मत की मांग की थी। अब, आखिरकार, प्रशासन ने सडक़ों की मरम्मत का काम शुरू किया और इसे पूरा कर लिया है।

मरम्मत के बाद, सडक़ों की हालत सुधर गई है और अब लोगों को आवागमन में आसानी होगी। यह न केवल स्थानीय लोगों के लिए राहत की बात है, बल्कि इससे क्षेत्र में विकास को भी बढ़ावा मिलेगा।

‘छत्तीसगढ़’ में खबर प्रकाशित होने के 2 सप्ताह बाद ग्राम पंचायत हरवेल से गम्हरी मुख्य मार्ग को जोडऩे वाली सडक़ सुचारू रूप से मरम्मत कार्य शुरू कर दिया गया है। इस ग्राम को जोडऩे वाले हरवेल, तराईबेड़ा, तितरवंड, पिटीसपाल , पीढ़ापाल ग्राम प्रभावित हुए थे।


अन्य पोस्ट