कोण्डागांव

महिला ने की खुदकुशी
12-Aug-2025 2:55 PM
महिला ने की खुदकुशी

कोंडागांव, 12 अगस्त। डोंगरीगुड़ा में डेढ़ साल की बच्ची की मां ने कीटनाशक का सेवन कर लिया। जिला अस्पताल में उसकी उपचार के दौरान मौत हो गई।

कोंडागांव थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम डोंगरीगुड़ा में रविवार की सुबह लगभग 10 बजे एक महिला ने अपने घर में अज्ञात कारणों से कीटनाशक का सेवन कर लिया। उसे गंभीर हालत में उनके परिजनों ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया था, वहीं रविवार की दोपहर लगभग 2 बजे उपचार के दौरान रजनी सोरी डोंगरीगुड़ा डूमरपदर की मौत हो गई।

 सोमवार दोपहर को मृतिका के शव का परिजनों की उपस्थिति में जिला अस्पताल के शवघर में पोस्टमार्टम कराया गया है।

सूत्रों से मिली जानकारी अनुसार मृतिका की डेढ़ साल की एक बच्ची है। वहीं उनके द्वारा आत्महत्या करने के कारणों का अब तक पता नहीं चल पाया हैं। फिलहाल कोंडागांव पुलिस इस मामले की जांच कार्यवाही में जुटी हुई हैं।


अन्य पोस्ट