कोण्डागांव
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
कोंडागांव, 3 अगस्त। कोंडागांव जिला अंतर्गत संचालित उच्चतर माध्यमिक विद्यालय जैतपुरी में 2 अगस्त को राष्ट्रीय सेवा योजना ईकाई शा उच्चत्तर माध्यमिक विद्यालय जैतपुरी द्वारा व्यास पूजा का आयोजन किया गया।
प्राचार्य उमाशंकर साहू द्वारा दीप प्रज्ज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ कर महर्षि वेदव्यास के व्यक्तित्व व कृतित्व पर विचार व्यक्त किये। कार्यक्रम अधिकारी ब्रजेश तिवारी ने गुरु शिष्य परम्परा व सनातन धर्म संस्कृति व महर्षि वेदव्यास की जीवनी पर प्रकाश डाला।
शिक्षिका भावना ठाकुर ने महाभारत की कथा के बारे में विस्तार से बताया। कार्यक्रम में शाला की शिक्षिका लीना तिवारी, निर्मला यादव,मालती शार्दूल,धनेश्वरी मरकाम,पूनम नाग,राजेश नेताम, हेमलता रंगारी ,गीता शोरी, वर्षा केरकेट्टा, रोमानुष एक्का,सुखदेव मरकाम,चमेली पाण्डे, डेमन साहू,हेमंत कुमार,देवेश कुमार साहू सहित स्कूली छात्र छात्र,एन एस एस स्वयसेवक उपस्थित रहे।


