कोण्डागांव

बच्चों को दी कई जानकारी
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
केशकाल, 14 जुलाई। कोंडागांव एसपी वाय अक्षय कुमार के निर्देशानुसार एएसपी के.डी. पटेल के मार्गदर्शन तथा केशकाल थाना प्रभारी ज्ञानेन्द्र सिंह चौहान के नेतृत्व में सोमवार को सरस्वती शिशु मंदिर केशकाल के लगभग 200 छात्र-छात्राओं को प्राचार्य जे आर नाग व व्याख्याता शिक्षकों की उपस्थिति में उप निरीक्षक अखिलेश धीवर द्वारा विभिन्न प्रकार की महत्वपूर्ण कानूनी जानकारियां देकर जागरूक किया गया।
इस दौरान बच्चों को मुख्यत: महिला संबंधी अपराध, बाल अपराध एवं लैंगिक अपराध की जानकारी, महिलाओं की सुरक्षा, अपराध की रोकथाम व नशा से मुक्ति, अभिव्यक्ति एप, साइबर अपराध जैसे अनजान व्यक्ति को ओटीपी शेयर न करना, अनजान से वॉट्सएप कालिंग न करना, करोड़ पति लाटरी के झांसा में न आना संबंधी जानकारी दिया गया। और अगर कोई ठगी हो जाने पर टोल फ्री नंबर 1930 में कॉल करके सूचना देने गांव में किसी अनजान व्यक्ति के आने पर थाना में सूचना देना, कही भी गलत काम जुआ सट्टा या शराब बिक्री हो रहा है या कोई शराब पिला रहा है उसकी जानकारी थाना में देना आदि सम्बंध में विस्तृत जानकारी दी गई।
इस दौरान मुख्य रूप से प्राचार्य जे आर नाग, नारायण यादव, अमित अग्निहोत्री, चेखराज कश्यप, दुर्गेश्वरी पटेल, जागेश्वर वैध, थाना स्टाफ़ में प्रधान आरक्षक ईश्वर नेताम, महिला आरक्षक सोनल यादव मौजूद रहे।