कोण्डागांव

केशकाल विधायक का पूर्व सैनिकों ने किया स्वागत
22-Jun-2025 9:43 PM
केशकाल विधायक का पूर्व सैनिकों ने किया स्वागत

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

कोंडागांव, 22 जून। शनिवारको अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद कोंडागांव के कार्यालय में केशकाल विधायक नीलकंठ टेकाम के पहुंचने पर अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद कोंडागांव के पदाधिकारियों ने पुष्पगुच्छ देकर आत्मीय स्वागत किया।

बस्तर संभाग प्रभारी सुब्रत साहा ने केशकाल विधायक नीलकंठ टेकाम को अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद कोंडागांव के पिछले 5 वर्षों के क्रियाकलापों जैसे निशुल्क सैन्य प्रशिक्षण, स्वच्छता अभियान, रक्तदान , मतदाता जागरुकता  अभियान आदि बारे में प्रेजेंटेशन के माध्यम से विस्तृत जानकारी दी।

 विधायक नीलकंठ टेकाम ने अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद कोंडागांव के कार्यों की सराहना की और शुभकामनाएं दी। अंत में  पूर्व सैनिकों ने विधायक नीलकंठ टेकाम को अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद का राष्ट्रीय स्मृति चिह्न और शॉल देकर सम्मानित किया।  इसके बाद राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के पदाधिकारियों को भी शॉल और स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया।

 इस अवसर पर अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद कोंडागाँव के जिलाध्यक्ष सूरज यादव, कोषाध्यक्ष सोमेश्वर भारती, शांति फाउंडेशन के अध्यक्ष यतींद्र सलाम और अन्य जन प्रतिनिधि उपस्थित रहें।


अन्य पोस्ट