कोण्डागांव

एआईवायएफ का राज्य सम्मेलन, कई जिलों के प्रतिनिधियों ने लिया हिस्सा
09-May-2025 4:40 PM
एआईवायएफ का राज्य सम्मेलन, कई जिलों के प्रतिनिधियों ने लिया हिस्सा

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

कोण्डागांव, 9 मई । अखिल भारतीय नौजवान सभा (एआईवायएफ) छत्तीसगढ़ राज्य का 7वां राज्य सम्मेलन बस्तर संभाग के नारायणपुर जिले में संपन्न हुआ।  विभिन्न मांगों को लेकर कलेक्टर के माध्यम से राष्ट्रपति को सम्बोधित ज्ञापन सौंपा गया। नारायणपुर में बाइक रैली निकालकर नगर भ्रमण किया गया। इसके बाद आम सभा का आयोजन किया गया, जिसमें नारायणपुर जिले के लोग सहित कई जिलों के प्रतिनिधि शामिल हुए।

यह सम्मेलन मुख्य अतिथि ऑल इंडिया स्टूडेंट फेडरेशन के पूर्व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं सागर यूनिवर्सिटी मध्य प्रदेश के पूर्व अध्यक्ष सीपीआई के छत्तीसगढ़ के प्रख्यात नेता कामरेड ओ.पी.सिंग, मुख्य वक्ता एआईवायएफ के राष्ट्रीय महासचिव काम.आर.तिरुमलाई एवं अन्य अतिथिगण में महिला सभा की प्रदेश अध्यक्ष काम.तृष्या झाड़ी, प्रदेश सचिव काम.मंजू कवासी, एआईवायएफ मध्य प्रदेश के पूर्व राज्य सचिव एवं छग सीपीआई के कंट्रोल कमिशन के सदस्य काम.लखन सिंह एडवोकेट, बीजापुर के जिला सचिव काम.कमलेश झाड़ी, काम.पी.लक्ष्मीनारायण, कोंडागांव के सीपीआई के सह सचिव काम.शैलेश शुक्ला, सीपीआई बस्तर के काम.मंगल, नारायणपुर जिला सचिव काम.चैतराम कोमरा, इप्टा एवं सीपीआई के प्रदेश लीडर काम.निसार अली, मजदूर नेता साथी मनीराम सलाम, बस्तर के युवा नेता काम.देवदास कश्यप एडवोकेट, काम.फुल कुमार बघेल विधान सभा प्रत्याशी, काम.मांडवी हिड़मा जनपद उपाध्यक्ष कोंटा, काम.हेमलाल पोडियाम सरपंच, काम.बुधरा कवासी सरपंच, काम.जोगा पोडियाम जनपद सदस्य, काम.जितेंद्र सोरी जिला पंचायत सदस्य, काम.फूलसिंग़ कचलाम नारायणपुर सीपीआई सह सचिव सहित एआईवायएफ के सदस्यों की मौजूदगी में संपन्न हुआ।

 

   अंबेडकर भवन में विधिवत् राज्य सम्मेलन की शुरुआत की गई, जहां सबसे पहले एआईवायएफ एवं सीपीआई से जुड़े दिवंगत साथियों एवं विभिन्न जगहों पर मारे गए साथियों को श्रद्धांजलि देने के क्रम में सीपीआई के राष्ट्रीय नेता किसान सभा, एआईवायएफ के पूर्व नेता काम.अतुल कुमार अंजान, दंतेवाड़ा के पूर्व विधायक काम.नंदा राम सोढ़ी, सुकमा के नेता काम.गंगा मरकाम, पहलगाम में आतंकियों के द्वारा मारे गए आम नागरिक एवं गाजा में इजरायल के द्वारा मारे जा रहे आम नागरिकों को भी 2 मिनट का मौन धारणकर श्रद्धांजलि दी गई।

इस राज्य सम्मेलन में दंतेवाड़ा, बस्तर, कोंडागांव, सुकमा, बीजापुर, नारायणपुर, बिलासपुर, दुर्ग, जांजगीर चांपा आदि जिलों के एआईवायएफ के सदस्य प्रतिनिधियों ने भाग लिया।  राज्य की रिपोर्टिंग के बाद रिपोर्टिंग पर चर्चा हुई। दंतेवाड़ा से काम.रामलाल नेगी नौजवान सभा के जिला सचिव, काम.शमीम कुरेशी दुर्ग नौजवान सभा के जिला अध्यक्ष, काम.बिशम्बर मरकाम कोंडागांव जिला अध्यक्ष, काम.विनय कुमार बिलासपुर के जिला अध्यक्ष, काम.संजय झाड़ी बीजापुर के जिला सचिव, काम.रघुनंदन सोनी जांजगीर चांपा के जिला संयोजक, कॉमरेड फुलसिंग काम.नारायणपुर के जिला संयोजक, बस्तर जिला संयोजक काम.मंगल, काम.मांडवी हिड़मा पूर्व राज्य कोषाध्यक्ष काम.राजेश नाग एआईवायएफ के पूर्व उपाध्यक्ष काम.बामन कोर्राम सुकमा आदि साथियों ने चर्चा में भाग लिया।

 इसके बाद 43 सदस्यीय राज्य परिषद् का गठन किया जाकर एआईवायएफ प्रदेश अध्यक्ष विक्रांत शर्मा को, प्रदेश उपाध्यक्ष जितेंद्र सोरी एवं संजना वड्डे को, प्रदेश सचिव रघुनंदन सोनी को, प्रदेश सहायक सचिव संजय झाड़ी एवं बिशम्बर मरकाम को, कोषाध्यक्ष महेत्तर गावड़े को पदाधिकारियों के पदों पर चयन किया जाकर, छत्तीसगढ़ राज्य भर में संगठन के विस्तार की जिम्मेदारी सौंपी गई।

नौजवान सभा पूर्व प्रदेश अध्यक्ष का.जीवन यादव, सीपीआई बिलासपुर जिला सचिव का.पवन शर्मा, सीपीआई कोरबा के जिला सचिव का.पवन वर्मा, सीपीआई दुर्ग भिलाई के जिला सचिव का.विनोद सोनी, रायपुर के वरिष्ठ साथी का.ओ.पी.सिंह, ईप्टा के लीडर का.निसार अली, सीपीआई कोंडागांव जिला सचिव का.तिलक पांडे, बस्तर जिला सचिव का.रामूराम मौर्य, का.मंगल, का.पी.लक्ष्मीनारायण, महिला सभा छग प्रदेश अध्यक्ष का.त्रिश्या झाड़ी, बीजापुर जिला सचिव का.कमलेश झाड़ी, दंतेवाड़ा जिला प्रभारी का.के.साजी, का.चमन कुंजाम, नौजवान सभा के नेता का.जितेंद्र सोरी सुकमा के नौजवान सभा एवं भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी नेता कामरेड शैलेंद्र कश्यप नौजवान नेता का.राजेश नाग, का.माड़वी हिड़मा, महिला सभा छग प्रदेश सचिव का.मंजू कवासी और विशेष रूप से इस कार्यक्रम का आयोजन करने वाले नारायणपुर के जिला सहायक सचिव का.फूलसिंह कचलाम, जिला सचिव का.चैतराम कोमरा एवं नारायणपुर के साथियों ने एआईवायएफ छत्तीसगढ़ राज्य सम्मेलन में विशेष योगदान दिया।


अन्य पोस्ट