कोण्डागांव
साप्ताहिक बाजार से 4 किलो पॉलीथिन जब्त, जुर्माना
05-May-2025 11:28 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
कोण्डागांव, 5 मई। सिंगल यूज प्लास्टिक के खिलाफ नगर पालिका ने कार्रवाई करते हुए साप्ताहिक बाजार से लगभग 4 किलो पॉलीथिन जब्त किया, साथ ही 3700 रु. जुर्माना वसूला।
कोंडागांव कलेक्टर नूपुर राशि पन्ना के निर्देशानुसार एवं सीएमओ दिनेश डे के मार्गदर्शन में नगर पालिका परिषद के राजस्व कर्मचारियों ने रविवार दोपहर 3 बजे सिंगल यूज प्लास्टिक बैन अभियान चलाते हुए जिला मुख्यालय स्थित बाजारपारा में आयोजित साप्ताहिक बाजार में प्लास्टिक प्रतिबंध का उल्लंघन करने वालों पर कार्रवाई की है।
अभियान के दौरान दुकानदारों से लगभग 4 किलो प्रतिबंधित पॉलिथीन जप्त किया गया वहीं कुल 3700 रुपये जुर्माना भी वसूल किया गया है।
नगर पालिका कोंडागांव ने नागरिकों से अपील की है कि वे प्रतिबंधित पॉलीथिन और सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग न करें और पर्यावरण संरक्षण में सहयोग दें।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


