कोण्डागांव
कलेक्टर ने जिला अस्पताल का किया निरीक्षण
27-Apr-2025 11:21 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
कोंडागांव, 27 अप्रैल। कलेक्टर नूपुर राशि पन्ना ने जिला चिकित्सालय का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने चिकित्सालय के विभिन्न विभागों का भ्रमण कर वहां की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। कलेक्टर ने आपातकालीन चिकित्सा इकाई, लैब के अवलोकन के साथ उपलब्ध दवाओं की जानकारी ली।
कलेक्टर ने सिविल सर्जन को विभाग प्रमुखों की समय पर उपस्थिति सुनिश्चित करने तथा अस्पताल परिसर में स्वच्छता और अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं को दुरुस्त रखने के सख्त निर्देश दिए। उन्होंने समय समय पर रक्तदान शिविर आयोजित करने के भी निर्देश दिए।
कलेक्टर ने इसके साथ ही मरीजों के भोजन की सुचारू व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा और मरीजों की सुविधा को प्राथमिकता देते हुए जिला चिकित्सालय के बेहतर संचालन के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान अपर कलेक्टर श्री चित्रकांत चार्ली ठाकुर भी उपस्थित थे।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


