कोण्डागांव
एक लाख की ईनामी महिला नक्सली का समर्पण
12-Apr-2025 10:12 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
कोंडागांव, 12 अप्रैल। पुलिस अधीक्षक कार्यालय में एसपी के सामने एक लाख की ईनामी महिला नक्सली ने आत्म समर्पण कर दिया।
आत्मसमर्पित महिला नक्सली की पहचान देवे वेको के रूप में की गई है। शासन की नक्सल उन्मूलन नीति से प्रभावित होकर और नक्सलियों की खोखली विचारधारा एवं शोषण से तंग आकर इस महिला माओवादी ने यह कदम उठाया है।
इस दौरान पुलिस अधीक्षक वाय अक्षय कुमार ने आत्म समर्पित नक्सली को छत्तीसगढ़ नक्सल उन्मूलन नीति 2025 के तहत प्रोत्साहन राशि के रूप में 50,000 प्रदान किया।
शुक्रवार शाम 6 बजे कोंडागांव पुलिस अधीक्षक कार्यालय से जारी विज्ञप्ति अनुसार आत्मसमर्पित नक्सली वर्ष 2009 से 2011 तक जनमिलिशिया सदस्य और 2012 से 2022 तक 1200 एलओएस सदस्य के रूप में माओवादी संगठन में सक्रिय थी और कई मुठभेड़ों में भी शामिल रही हैं।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


