कोण्डागांव
किसान ने की खुदकुशी की कोशिश
10-Apr-2025 10:27 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
कोण्डागांव, 10 अप्रैल। कोंडागांव थाना क्षेत्र के ग्राम बफना में गुरुवार की सुबह लगभग 9 बजे एक किसान ने अपने मक्का बाड़ी में आत्महत्या का प्रयास करते हुए कीटनाशक का सेवन कर लिया। इसकी जानकारी लगते ही परिजनों द्वारा पीडि़त किसान को निजी वाहन से जिला अस्पताल पहुंचाया गया। जहां उसका उपचार जारी हैं।
परिजनों से मिली जानकारी अनुसार किसान आज सुबह अपने खेत गया और वहीं आत्मघाती कदम उठाते हुए अचानक कीटनाशक का सेवन कर लिया। फिलहाल, कीटनाशक पदार्थ के सेवन करने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। फिलहाल जिला अस्पताल में उनका उपचार जारी है। उनकी हालत गंभीर बनी हुई है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


