कोण्डागांव
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
कोण्डागांव, 01 अप्रैल। सिटी कोतवाली कोण्डागांव के अडक़ाछेपड़ा पारा में युवक ने मंगलवार की सुबह फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक राजीव पटेल (33) पिता स्व खेमीराम पटेल ने अपने ही घर में आत्महत्या किया है। घटना की सूचना पर कोतवाली पुलिस ने मामले की विवेचना शुरू कर दी है।
मिली जानकारी के अनुसार, राजीव पटेल अपने परिवार के साथ अडक़ाछेपड़ा पारा में रहता था और मजदूरी का काम करता था।
ज्ञात हो कि वह रोज शराब पीने का आदि था, जिससे घर में आए दिन विवाद होता था। 31 मार्च की रात करीब 8 बजे भी उसका अपनी पत्नी संगीता पटेल से विवाद हुआ था। एक अप्रैल की सुबह जब घरवालों ने देखा तो राजीव पटेल फांसी के फंदे पर लटका हुआ था। घटना की सूचना पुलिस को दी गई, जिसके बाद मौके पर पहुंची टीम ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने मार्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।