कोण्डागांव
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
कोंडागांव, 29 मार्च। आज ओण्डरी विकास खण्ड -माकड़ी जिला -कोण्डागांव में नेहरू युवा केन्द्र कोण्डागांव एवं युवा कार्यक्रम खेल मंत्रालय भारत सरकार के तत्वावधान एक दिवसीय जिला स्तरीय खेल प्रतियोगिता आयोजन किया गया।
कार्यक्रम की मुख्य अतिथि भगवती महेश नेताम जिला पंचायत सदस्य कोंडागांव और अध्यक्षता मुंगबती महेश नेताम ग्राम पंचायत ओण्डरी सरपंच, एवं उपसरपंच धनसिंह मरकाम ग्राम के प्रमुख ग्राम पटेल सुनहेर मरकाम, ग्राम गांयता फूल सिंह मरकाम , ग्राम ध्रवा महादेव मरकाम गुड्डू राम पाल यादव एवं ग्राम के समस्त गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
जिला स्तरीय खेल प्रतियोगिता में कोण्डागांव जिला से अलग-अलग ग्रामों से प्रतिभागी भाग लिया। कबड्डी प्रतियोगिता में प्रथम स्थान केबीकेएस बारापारा विश्रामपुरी रही और विजेता टीम को 8000/- रु के साथ प्रमाण पत्र मेडल खेल सामग्री दी गई और उपविजेता सालेभाट केशकाल को द्वितीय पुरस्कार 4000/- रुपए प्रमाण पत्र मेडल खेल सामग्री से सम्मानित किया गया।
इसी क्रम में तवा फें क महिला वर्ग में प्रथम स्थान मीना नेताम, और द्वितीय स्थान करुणा मरकाम रही और गोला फेंक पुरुष वर्ग में अरुण कुमार केरावही एवं द्वितीय स्थान खिलेन्द्र ग्राम कचोरा विकास खण्ड कोण्डागांव के रहे। सभी विजेता खिलाडिय़ों को प्रमाण पत्र मेडल ट्रॉफी एवं खेल सामग्री देकर सम्मानित किया गया।
जिला स्तरीय खेल प्रतियोगिता में जो प्रतिभागी विजेता प्राप्त किए हैं वह प्रतिभा की राज्य स्तर में खेलेंगे। और कार्यक्रम को सफल रूप संचालित अनिल कुमार मंडावी एंव ग्राम के युवाओं की अहम भूमिका रही।
सक्रिय युवा एवं युवा कल्ब के अध्यक्ष सदस्य राधेश्याम मरकाम एवं सदस्य बालचंद मरकाम रघुनाथ मरकाम सुनील कुमार मंडावी रामेश्वर मांडवी परमेश्वर मांडवी रितेश कुमार मरकाम दुर्गेश कुमार मरकाम एवं समस्त युवा साथी। और सभी खिलाडिय़ों की अतिथियों के द्वारा उज्जवल की भविष्य की कामना करते हुए लगातार प्रयास और गांव विकासखंड जिला राज्य का नाम रोशन करने के लिए प्रेरित किया गया।