कोण्डागांव

घर घुस कर गाली गलौज - मारपीट, 7 आरोपी गिरफ्तार
26-Mar-2025 10:01 PM
घर  घुस कर गाली गलौज - मारपीट, 7 आरोपी गिरफ्तार

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

कोंडागांव, 26 मार्च। घर के अन्दर घुस कर गाली गलौ- कर मारपीट करने वाले 7 आरोपियों को फरसगावं पुलिस ने गिरफ्तार किया । आरोपी के कब्जे से स्कार्पियो वाहन और एक मोबाईल जब्त  किया गया।

पुलिस के अनुसार प्रार्थी सुदर्शन सेठियाचुरेगांव कैंप थाना फरसगांव ने 26 मार्च को रिपोर्ट दर्ज कराया कि प्रार्थी के बेटा तीरथ सेठिया भानपुरी निवासी प्रिया दीवान एक दूसरे को पसंद करते थे। दोनों एक दूसरे से शादी करना चाहते थे जिसके कारण सामाजिक रीति रिवाज से लकड़ी के घर रिश्ता लेकर गये थे।

लडक़ी के पिता गोवर्धन दीवान द्वारा मना करने से लडक़ी लडक़ा बालिग होने व स्वतंत्र राय से मंदिर में 17 मार्च को शादी कर बाहर चले गये है। जिसके कारण प्रिया दीवान का भाई पुष्पेन्द्र दीवान व उसका मामा ज्ञानेन्द्र पाण्डे दोनों फोन से प्रार्थी के लडक़े तीरथ सेठिया से जाने से मार दूंगा कहकर धमकी देते है। जिनके कारण लडक़ा लडक़ी दोनों बाहर रहते है।

 25 मार्च की शाम 7.30 बजे सफेद रंग स्कार्पियो क्रमांक सी.जी. 27 एन. 9557 में लडक़ी का भाई पुष्पेन्द्र दीवान, नीरज दीवान, मामा ज्ञानेन्द्र पाण्डे, पापा गोवर्धन दीवान, चाचा सागर दीवान अन्य लोग प्रार्थी के घर आये और बंद दरवाजे को पैर से धक्का मारकर प्रार्थी के घर अन्दर घुस गये।

प्रार्थी का कालर को पकड़ कर खींचते हुये घर के बाहर निकाले तथा प्रार्थी के बेटा सागर सेठिया को भी पुष्पेन्द्र दीवान तथा ज्ञानेन्द्र पाण्डे व अन्य 3-4 लोगों के द्वारा एक राय होकर घर अन्दर से पकड़ कर घर से बाहर निकाल कर  गाली गलौच देते हुये हाथ थप्पड़ से मारपीट किये है।  प्रार्थी के रिपोर्ट पर अपराध कमांक 37/2025 धारा 296, 115(2),351(2),351 (2),331 (5), 191(2) बीएनएस पंजीबद्ध किया गया।

पुलिस अफसरों के मार्गदर्शन तथा पुलिस अनुविभागीय अधिकारी फरसगांव अभिनव उपाध्याय के पर्यवेक्षण में आरोपी  पुष्पेन्द्र दीवान, नीरज दीवान, गोवर्धन दीवान, रमेश कुमार दीवान, सागर दीवान, मानसाय दीवान फरसागुडा मावलीगुडा थाना भानपुरी जिला बस्तर छ.ग., ज्ञानेन्द्र पाण्डेय  सातगांव थाना कोण्डागांव के विरूद्ध साक्ष्य सबूत पाये जाने से  26. मार्च को गिरफ्तार कर वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।


अन्य पोस्ट