कोण्डागांव

चोरी के 2 आरोपी गिरफ्तार
24-Mar-2025 10:02 PM
चोरी के 2 आरोपी गिरफ्तार

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

कोण्डागांव, 24 मार्च। पुलिस ने चोरी के 2 आरोपी को गिरफ्तार किया।

पुलिस के अनुसार 10 सितंबर24 को प्रार्थी महीप सिंह अमलीडीह रायपुर ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि छत्तीसगढ़ शासन लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग (पीएचई) कोण्डागांव द्वारा ग्राम उलेरा, करमरी, कावरा में पानी टंकी एवं पाईप लाईन कार्य अनुबंधित किया था। ग्राम पंचायत करमरी के पंचायत भवन के सामने ट्रेक्टर क्र. यूपी 70 सीई 6164 स्काट पावर खड़ी किये थे, जिसे रात्रि में अज्ञात चोरों द्वारा चोरी कर ले गया।

पुलिस अफसरों  के मार्गदर्शन में निरीक्षक सुशील पटेल के नेतृत्व में तत्काल टीम गठित कर मोबाईल लोकेशन ट्रेस के आधार पर उत्तरप्रदेश टीम रवाना किया गया था। आरोपी आर्यन पटेल के परिजनों से पूछताछ करने पर आरोपी आर्यन को रायपुर जाना बताये। लोकेशन के आधर पर नवापारा जिला -रायपुर पहुंचकर आर्यन पटेल उत्तरप्रदेश एवं सह आरोपी महेन्द्र सिन्हा को फिंगेश्वर जिला गरियाबंद से पकड़े। दोनों आरोपियों द्वारा चोरी  करना कबूल करने एवं चोरी गया ट्रैक्टर पिथौरा महासमुन्द से बरामद किया गय। दोनों आरोपीयों को 22 मार्च को गिरफ्तार कर  23 मार्च को न्यायालय कोण्डागांव के समक्ष पेश कर न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेजा गया है।


अन्य पोस्ट