कोण्डागांव

नए बस स्टैंड का निरीक्षण, यात्रियों को मिलेगी बेहतर सुविधाएंं
24-Mar-2025 2:41 PM
नए बस स्टैंड का निरीक्षण, यात्रियों को मिलेगी बेहतर सुविधाएंं

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

कोण्डागांव, 24 मार्च। नगर के नए बस स्टैंड का निरीक्षण नगर पालिका अध्यक्ष नरपति पटेल और उपाध्यक्ष जसकेतु उसेंडी ने किया। इस दौरान उन्होंने यात्रियों से बातचीत कर उनकी जरूरतों और समस्याओं को समझा। निरीक्षण के दौरान उन्होंने आश्वासन दिया कि सभी आवश्यक सुविधाएं जल्द उपलब्ध कराई जाएंगी, जिससे यात्रियों को किसी तरह की परेशानी न हो। 

 

अध्यक्ष नरपति पटेल और उपाध्यक्ष जसकेतु उसेंडी ने स्पष्ट किया कि नगर की सभी बसें अब नए बस स्टैंड से ही संचालित होंगी। इससे बसों की आवाजाही सुव्यवस्थित होगी और यात्रियों को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी। निरीक्षण के दौरान नगर पालिका के मुख्य नगर पालिका अधिकारी (सीएमओ) दिनेश डे भी उपस्थित रहे। उन्होंने बताया कि नए बस स्टैंड पर यात्री प्रतीक्षालय, पेयजल, शौचालय और अन्य आवश्यक सुविधाओं की व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी।


अन्य पोस्ट