कोण्डागांव
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
कोण्डागांव, 23 मार्च। कोंडागांव जिला अंतर्गत संचालित प्राथमिक शाला जोन्दरा पदर में 22 मार्च विश्व जल दिवस पर बच्चों को जीवन में जल के महत्व एवं स्वास्थ्य, कृषि, जल संरक्षण के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से जल है तो कल है जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कर बच्चों को जल संरक्षण के महत्व सहित जल स्रोतों की रक्षा ,मानव व जीव जंतुओं हेतु स्वच्छ पेय जल की महत्ता से परिचित कराया गया।
इस अवसर पर बच्चों ने अपनी भावनाओं को जल संरक्षण का सन्देश देते पोस्टर बनाकर व्यक्त किया। ज्ञात हो कि संयुक्त राष्ट्र संघ द्वारा प्रतिवर्ष 22 मार्च को विश्व जल दिवस मनाया जाता है।
शिक्षिका मधु तिवारी ने विश्व एवं भारत में बढ़ रहे जल संकट एवं भूमिगत जल को बचाने के लिए बच्चों को संकल्प दिलाया। उन्होंने बताया कि विश्व के अधिकांश भाग में जल होने के बावजूद पीने योग्य स्वच्छ पानी केवल 3 फीसदी है वृक्षों की अंधाधुंध कटाई ग्लोबल वार्मिंग पर्यावरण प्रदूषण के कारण विश्व में जल संकट बढ़ता जा रहा है।
उन्होंने बच्चों को अपने घर एवं बाड़ी में पौधा रोपण हेतु प्रेरित किया। विशेष कर गर्मियों में नल की की टोटियों को बंद रखने, पानी बचाने हेतु प्रेरित किया, साथ ही गर्मी में गंदे पानी से होने वाली पेचिस ,आंत्रशोध, से बचने स्वच्छ पानी के उपयोग हेतु जागरूक किया।