कोण्डागांव

स्वा. विभाग की गाडिय़ों में आग लगी या लगाई गई- दीवान
21-Mar-2025 10:12 PM
स्वा. विभाग की गाडिय़ों में आग लगी या लगाई गई- दीवान

कोंडागांव, 21 मार्च। कोंडागांव जिला चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी कार्यालय में खड़ी गाडिय़ों में लगी आग मामले को लेकर कोंडागांव जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष झूमूकलाल दीवान ने अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करते कहा -यह एक गंभीर मामला है जाँच का विषय है क्योंकि कुछ दिन पूर्व समाचार पत्रों में प्रमुखता से खबर उठी थी की विभाग के पास कई गाडिय़ां ऐसे ही पड़ी हैं, जिनमें से कई गाडिय़ों के पंजीयन न होने की बात कही गयी थी और उन गाडिय़ों को उपयोग में भी लाया जा रहा है।

इसी बीच अचानक से खबर प्रकाशन के कुछ दिनों बाद ही विभाग की गाडिय़ों में आग लग जाने की खबर आती है ऐसे में मामले का संदेहास्पद होना लाजमी है आग लगी है या लगाई गयी है यह महत्वपूर्ण जाँच का विषय है।

शासन प्रशासन की घोर लापरवाही है, जाँच होने पर ही बात स्पष्ट हो पाएगी। शासन प्रशासन में बैठे जिम्मेदार लोगों द्वारा जनता के पैसे का दुरूपयोग किया जा रहा है। जिला कांग्रेस कमेटी स्वास्थ्य विभाग में लगी या लगाई आग मामले में जाँच की मांग करती है।


अन्य पोस्ट