कोण्डागांव
कोण्डागांव, 19 फरवरी। शासकीय आदर्श आवासीय कन्या महाविद्यालय कोण्डागांव में 18 फरवरी को प्राचार्य तिलक चंद्र देवांगन के मार्गदर्शन में आईक्यूएसी एवं गणित विभाग के संयुक्त तत्वावधान में व्याख्यान माला का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में स्वामी आत्मानंद शासकीय आदर्श अंग्रेजी महाविद्यालय जगदलपुर के सहायक प्राध्यापक डॉ. रवि द्विवेदी ने भारतीय परिप्रेक्ष्य में गणित का इतिहास विषय पर व्याख्यान दिया।
अपने व्याख्यान में डॉ. रवि द्विवेदी ने भारतीय गणितज्ञों के योगदान और प्राचीन गणितीय इतिहास पर विस्तृत चर्चा की। उन्होंने भारत के ऐतिहासिक गणितीय अवधारणाओं और उनके वैश्विक प्रभाव को रेखांकित किया। कार्यक्रम का संचालन गणित विभाग के विभागाध्यक्ष देवनारायण सिंह नेताम द्वारा किया गया।
इस अवसर पर महाविद्यालय का संपूर्ण स्टाफ एवं सभी छात्राएं उपस्थित रहीं। कार्यक्रम में छात्राओं ने भारतीय गणित के ऐतिहासिक पहलुओं पर चर्चा में सक्रिय भाग लिया और इस व्याख्यान को ज्ञानवर्धक बताया।


