कोण्डागांव
कोंडागांव, 9 जनवरी। कोण्डागांव जिला मुख्यालय स्थित कलेक्टर कार्यालय में 9 जनवरी को त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के तहत आरक्षण प्रक्रिया संपन्न हुई। कलेक्टर कुणाल दुदावत की अध्यक्षता में आयोजित इस प्रक्रिया में जिला पंचायत सदस्य और जनपद पंचायत अध्यक्ष के पदों के लिए आरक्षण तय किया गया।
कोण्डागांव कलेक्टर कुणाल दुदावत ने बताया कि, जनपद पंचायत कोण्डागांव, माकड़ी और केशकाल के अध्यक्ष पद के लिए अनुसूचित जनजाति महिला के लिए आरक्षित किए गए। वहीं जिला पंचायत के 12 पद में 9 पद अनुसूचित जनजाति के लिए आरक्षित हैं, जबकि 3 पद सामान्य वर्ग (मुक्त) के लिए खुले रखे गए। इस प्रक्रिया में प्रशासन और विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।
आरक्षण प्रक्रिया को पारदर्शिता के साथ संपन्न करने के लिए सभी आवश्यक प्रबंध किए गए। यह प्रक्रिया आगामी पंचायत चुनावों के सुचारु संचालन के लिए महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।


