कोण्डागांव

सावित्रीबाई फुले व जयपाल सिंह मुंडा की मनी जयंती, किया याद
05-Jan-2025 10:26 PM
सावित्रीबाई फुले व जयपाल सिंह मुंडा की मनी जयंती, किया याद

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

कोंडागांव, 5 जनवरी। अंबेडकर चौक कोर्ट के सामने बाबा साहेब सेवा संस्था कार्यालय में सावित्रीबाई फुले व जयपाल सिंह मुंडा की जयंती मनाई।

 भारत की प्रथम महिला शिक्षिका और समाज सुधारक सावित्रीबाई फुले व ओलंपिक हॉकी टीम के कप्तान व झारखंड आंदोलन के अग्रदूत जयपाल सिंह मुंडा के छायाचित्र के सामने दीप प्रज्जवलित कर माल्यार्पण कर उनके किए गए अनेक कार्य को याद किया।

इस अवसर पर संस्था के संरक्षक पंचू सागर जी नेशनल अवार्ड, प्रमोद भारती, अध्यक्ष मुकेश मारकंडेय, रमेश पोयाम, ओमप्रकाश नाग, देवानंद चौरे, नरसिंह देव मांडवी, वरैन्या रुद्रा मांडवी, सूर्य मंडावी, मुकेश नरेटी, देवेन्द्र कुमार देहारी, सिद्धार्थ महाजन, हितेन श्रीवास, बाबा साहेब सेवा संस्था के पदाधिकारी उपस्थित रहे।


अन्य पोस्ट