कोण्डागांव

स्वास्थ्य सेवा को बेहतर बनाने पर जोर
01-Jan-2025 10:13 PM
स्वास्थ्य सेवा को बेहतर बनाने पर जोर

कोण्डागांव, 1 जनवरी। कोण्डागांव में 31 दिसंबर की शाम कलेक्टर कार्यालय में स्वास्थ्य विभाग की बैठक आयोजित हुई, जो कि वर्ष 2024 में जिले में आयोजित समस्त बैठकों में से अंतिम बैठक बनी। बैठक की अध्यक्षता कलेक्टर कुणाल दुदावत ने की। इस दौरान निक्षय निरामय छत्तीसगढ़ अभियान के तहत जिले में स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने के लिए कई महत्वपूर्ण निर्देश जारी किए गए। 

कलेक्टर ने निर्देश दिए कि जिले में स्वास्थ्य सेवाओं का क्रियान्वयन सुचारू और प्रभावी तरीके से हो। उन्होंने कहा कि नए वर्ष में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों और ग्रामीण स्वास्थ्य सेवाओं पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। इसके अलावा, टीबी उन्मूलन और अन्य स्वास्थ्य योजनाओं को तेज़ी से लागू करने के निर्देश दिए गए। बैठक में जिला पंचायत सीईओ और स्वास्थ्य विभाग के नोडल अधिकारी अविनाश भोई, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, और अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित थे।

इस अवसर पर स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने वर्षभर की उपलब्धियों और चुनौतियों का विवरण प्रस्तुत किया। कलेक्टर ने इन चुनौतियों के समाधान के लिए रणनीति बनाने और नए वर्ष में स्वास्थ्य सेवाओं में और सुधार करने की आवश्यकता पर बल दिया। 

 बैठक में टीबी उन्मूलन, मातृ-शिशु स्वास्थ्य, और ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं की स्थिति पर भी चर्चा की गई। कलेक्टर ने सभी संबंधित अधिकारियों को अभियान को गंभीरता से लागू करने के लिए निर्देशित किया और समयबद्ध लक्ष्य तय करने पर जोर दिया। 


अन्य पोस्ट