कोण्डागांव
कोण्डागांव, 1 जनवरी। कोण्डागांव जिला के कलेक्टर कार्यालय ने छत्तीसगढ़ लोक सेवा (पदोन्नति) नियम 2003 के तहत विभागीय पदोन्नति समिति की अनुशंसा पर 12 सहायक ग्रेड-03 कर्मचारियों को पदोन्नति का लाभ प्रदान किया है। इन कर्मचारियों को सहायक ग्रेड-02 के पद पर वेतनमान 5200-20200 + ग्रेड पे 2400 में पदोन्नत किया गया है।
कलेक्टर कार्यालय से जारी आदेश अनुसार, पदोन्नति प्राप्त कर्मचारियों को उनके कार्यभार ग्रहण करने के साथ ही नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। इन कर्मचारियों का नवीन पदस्थापन विभिन्न तहसील कार्यालयों में किया गया है। इस आदेश के अनुसार सत्येश्वरी पात्र, बिदेसिंह नेताम, ज्योत्सना पोयाम और यमेन्द्र बेलसरिया को उनके पूर्ववर्ती कार्यालयों में ही पदोन्नत किया गया है। वहीं, अन्य कर्मचारियों को नई तहसीलों में पदस्थ किया गया है।
इन्हें मिला प्रमोशन
1. सत्येश्वरी पात्र, 2. प्रियंका समरथ - तहसील कार्यालय माकड़ी से तहसील कार्यालय केशकाल। 3. बिदेसिंह नेताम, 4. यशवंत कुमार बघेल - तहसील कार्यालय माकड़ी से तहसील कार्यालय धनोरा। 5. मनीष कच्छप - तहसील कार्यालय माकड़ी से तहसील कार्यालय धनोरा। 6. मानसिंह प्रधान - अनुविभागीय अधिकारी (रा.) केशकाल से तहसील कार्यालय धनोरा। 7. मैसुराम बघेल - तहसील कार्यालय कोण्डागांव से तहसील कार्यालय मर्दापाल। 8. भारत लाल केमरो - तहसील कार्यालय बड़ेराजपुर में पूर्ववत। 9. ज्योत्सना पोयाम, 10. यमेन्द्र बेलसरिया, 11. जगनबती सोरी - जिला कार्यालय कोण्डागांव से तहसील कार्यालय मर्दापाल। 12. प्रमेश कुमार मरकाम - तहसील कार्यालय माकड़ी से तहसील कार्यालय मर्दापाल।


