कोण्डागांव

द्रुपत राज सेठिया बने तृतीय वर्ग कर्म. संघ के जिलाध्यक्ष
18-Dec-2024 9:41 PM
द्रुपत राज सेठिया बने तृतीय वर्ग कर्म. संघ के जिलाध्यक्ष

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

कोण्डागांव, 18 दिसंबर। आज तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ का बस्तर संभागीय सम्मेलन में छत्तीसगढ़ प्रदेश तृतीय शासकीय वर्ग कर्मचारी संघ का जिलाध्यक्ष द्रुपत राज सेठिया को बनाया गया , साथ ही कोंडागांव जिला से हरीश जायसवाल को प्रांतीय सचिव नियुक्त किया गया। इस कार्यकम में नियुक्त हुए पदाधिकारियों को शपथ भी दिलाई गई।

अविभाजित मध्य प्रदेश के समय से ही छत्तीसगढ़ प्रदेश तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ पंजीयन क्रमांक 249 का बस्तर संभागीय सम्मेलन 18 दिसंबर को संभाग मुख्यालय जगदलपुर में किया गया।

इस कार्यक्रम कर्मचारियों की ज्वलंत समस्याओं पर चर्चा कर रणनीति तय की गई। मुख्य रूप से चार स्तरीय वेतनमान, प्रदेश के कर्मचारियों का लंबित महगाई भत्ता का एरियर्स राशि, अवकाश नगदीकरण को 240 दिन के स्थान पर 300 दिन आदि मुद्दों पर चर्चा की गई।

इस दौरान द्रुपत राज सेठिया ने कहा है कि जो जिम्मेदार मिला है उसको पूरी ईमानदारी कार्य करूँगा, साथ ही कर्मचारियों की समस्यायों को दूर करने का प्रयास किया जाएगा, साथ ही संगठन का विस्तार कोंडांगांव के विभिन्न ब्लॉकों में किया जाएगा। हरीश जायसवाल ने बताया कि आगामी कार्यक्रम की रणनीति बनाकर आगे संगठन को मजबूत किया जाएगा।

इस कार्यक्रम में जी आर चंद्रा प्रदेशाध्यक्ष छ ग प्रदेश तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ, टार्जन गुप्ता छ ग स्वा संयोजक कर्मचारी संघ, कैलाश चौहान छ ग पशु चिकित्सक क्षेत्र अधिकारी संघ, आर डी तिवारी, गजेंद्र श्रीवास्तव, अतुल शुक्ला, नवीन बेसोई ,तुलसी नेताम, धीरेंद्र नेताम आदि संगठन के पदाधिकारी उपस्थित थे।


अन्य पोस्ट