कोण्डागांव

गिरिगोवर्धन पूजा का पारंपरिक आयोजन
16-Dec-2024 11:10 PM
गिरिगोवर्धन पूजा का  पारंपरिक आयोजन

कोण्डागांव, 16 दिसंबर।  कोण्डागांव के चिखलपुटी स्थित यादव समाज के नंदकिला भवन में 15 दिसंबर को अगहन पूर्णिमा के अवसर पर गिरिगोवर्धन पूजा का भव्य आयोजन किया गया।

इस धार्मिक और सांस्कृतिक कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष रमेश यदु, विधायक लता उसेंडी, गोवर्धन सेवा समिति के संरक्षक प्रेमनाथ यादव, नगर पालिका अध्यक्ष वर्षा यादव, उपाध्यक्ष जसकेतु उसेंडी और शीतला माता मंदिर के पुजारी श्यामचरण निषाद सहित समाज के कई प्रमुख सदस्य उपस्थित रहे। 

कार्यक्रम की शुरुआत कलश स्थापना से हुई, जिसके बाद अखंड रामायण का पाठ, झंडा वंदन, आंवला पूजा, शस्त्र पूजा और गिरिगोवर्धन अभिषेक जैसे अनुष्ठान संपन्न हुए। कृष्ण-बलराम की भव्य झांकी के पूजन ने आयोजन को विशेष रूप से आकर्षक बना दिया। भवन में आयोजित इस पूजा के दौरान हवन और अभिषेक की विधियों ने आध्यात्मिक वातावरण को और गहराई दी।

कार्यक्रम के अंत में प्रसाद वितरण किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में भक्तों ने भाग लिया। इस आयोजन ने न केवल यादव समाज की परंपराओं को संरक्षित करने का संदेश दिया, बल्कि सामाजिक और सांस्कृतिक एकता को भी मजबूत किया।


अन्य पोस्ट