कोण्डागांव

कोंडागांव, 6 दिसंबर। कल गायत्री साय सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोण्डागांव, के नेतृत्वमें शिवि डेंवलेपमेंट सोसायटी के द्वारा आयोजित कार्यक्रम मेें महिलाओं को विधिक जानकारी दी की गई।
सुरेन्द्र भट्ट प्रतिधारक अधिवक्ता प्रबंध कार्यालय कोण्डागांव ने महिलाओं को उनके कानूनी अधिकारों और सुरक्षा उपायों के बारे में महत्वपूर्ण विधिक जानाकरी दी गई। यह जानकारी महिलाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करने और कानूनी मदद प्राप्त करने में सक्षम बनाने के उद्देश्य से दी गई।
श्री भट्ट ने कहा कि महिलाओं को उनके अधिकारों के बारे में जागरूक करना अत्यंत आवश्यक है। हमारे समाज में कानून ने महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए महत्वपूर्ण कदम उठाए है। उन्हें इन कानूनों का ज्ञान होना चाहिए, ताकि वे अपने अधिकारों की रक्षा कर सकें, इसी संबंध में घरेलू हिंसा, यौन उत्पीडऩ, दहेज प्रथा, कार्यस्थल पर उत्पीडऩ के खिलाफ कानूनी सुरक्षा तथा मुफ्त कानूनी सहायता के संबंध में जानकारी दी गई।
कार्यक्रम में कोतवाली थाना कोण्डागांव के थाना प्रभारी श्री सौरभ उपाध्याय, प्रोग्रामर आफिसर शफीना शेख, कार्यक्रम अधिकारी ईष्वन पटेल, उपसरपंच श्री लोकनाथ मण्डावी, पुष्पाजंली आहिरे, महिला संरक्षण अधिकारी सुमित्रा कोर्राम, स्वीटी दास, एवं अधिकार मित्र विवेक कश्यप व महिलाए मौजुद रहीं।