कोण्डागांव

बाइक को वाहन ने मारी ठोकर, फादर की मौत
05-Dec-2024 10:36 PM
बाइक को वाहन ने मारी ठोकर, फादर की मौत

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

कोण्डागांव, 5 दिसंबर। कोण्डागांव के सिटी कोतवाली थाना अंतर्गत नेशनल हाईवे 30 पर मसोरा पेट्रोल पंप के पास हुए सडक़ हादसे में भानपुरी चर्च के फादर उमेश तिग्गा (32) की जान चली गई।

 वे बाइक क्रमांक सीजी 17 केएम 7375 पर सवार होकर केशकाल से कोण्डागांव की ओर लौट रहे थे। तभी अज्ञात वाहन ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी।

 हादसा इतना भीषण था कि उमेश तिग्गा की मौके पर ही मौत हो गई। वे धरमपुरा, जगदलपुर के निर्मल सदन के निवासी थे। घटना के बाद अज्ञात वाहन चालक मौके से फरार हो गया।  पुलिस ने मामला दर्ज कर अज्ञात वाहन की तलाश शुरू कर दी है। हादसे की खबर मिलते ही चर्च और उनके परिवार के लोग शोक में डूब गए हैं।


अन्य पोस्ट