कोण्डागांव

कोण्डागांव, 1 नवम्बर। एंकर - कोण्डागांव में दीपावली के त्यौहार का उल्लास चारों ओर बिखरा हुआ है। इस मौके पर नगर में दीपों की जगमगाहट और खुशियों की चहल-पहल देखने लायक है। स्वराज एक्सप्रेस SMBC न्यूज चैनल ने कोण्डागांव नगर की प्रथम महिला नगर पालिका अध्यक्ष, वर्षा यादव से खास बातचीत की।
वीओ 01 - अध्यक्ष वर्षा यादव दीपावली की तैयारियों और नगर में इसकी सजावट को लेकर बेहद व्यस्त नजर आईं। उन्होंने इस पर्व को आपसी सौहार्द्र और भाईचारे को बढ़ावा देने का अवसर बताया। उन्होंने कहा, दीपावली हमारे जीवन में प्रकाश और खुशियों का प्रतीक है। मैं सभी नगरवासियों को इस अवसर पर हार्दिक शुभकामनाएं देती हूँ।
वीओ 02 - दीपावली के अवसर पर कोण्डागांव नगर में सुरक्षा और साफ-सफाई के खास इंतजाम किए गए हैं, ताकि हर निवासी त्यौहार का आनंद सुरक्षित और स्वच्छ माहौल में ले सके।
चंदन विश्वास, स्वराज एक्सप्रेस smbc, कोण्डागांव
121 - वर्षा यादव, अध्यक्ष, नगर पालिका, कोण्डागांव
वीडियो - रंगोली बनाते, पूजा की तैयारी, इत्यादि।