कोण्डागांव

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
कोंडागांव, 20 सितंबर। गुरुवार को सुरेन्द्र भट्ट प्रतिधारक अधिवक्ता प्रबंध कार्यालय कोण्डागांव के द्वारा ग्राम पंचायत कोकोड़ी भवन में विधिक जागरूकता लाने के उद्देश्य से महिलाओं के लिए विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया।
शिविर में श्री सुरेन्द्र भटट् ने विभिन्न कानूनी विषयों जैसे घरेलू हिंसा, कार्यस्थल पर सुरक्षा, और महिला संबंधी कानूनों पर चर्चा की। उपस्थित महिलाओं ने कानूनी प्रक्रियाओं और संसाधानों के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त की।
सावित्री कोर्राम महिला संरक्षण अधिकारी कोण्डागांव ने बताया कि इस तरह के कार्यक्रम नियमित रूप से आयोजित किए जाएंगे ताकि अधिक से अधिक महिलाए लाभान्वित हो सकें एवं महिलाओं ने अपने अनुभव साझा किए और सवाल पूछे, जिससे चर्चा में सक्रिय भागीदारी बढ़ी। शिविर ने महिलाओं को आत्मरक्षा और कानूनी सहायता के तरीकों के बारे में भी जानकारी दी।
इस अवसर पर हरिका चौहान शिवि संस्था बोर्ड मेंबर, शोख सफीना इवन पटेल शिवि सोसाइटी कार्यकर्ता, ललित नेताम सरपंच एवं श्री विवेक कश्यप पैरालीगल वालिंटियर व महिलाए उपस्थित थी।