कोण्डागांव

मालती ध्रुव बनी जिले की प्रथम महिला बीआरसी
13-Sep-2024 10:01 PM
मालती ध्रुव बनी जिले की प्रथम महिला बीआरसी

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

कोंडागांव, 13 सितंबर। जिला कलेक्टर एवं जिला मिशन संचालक समग्र शिक्षा कोंडागांव के आदेशानुसार मालती ध्रुव शिक्षक माध्यमिक शाला दहिकोंगा को खंड स्रोत समन्वय कोंडागांव के पद पर पदस्थ किया गया है।

उक्त आदेश का पालन करते हुए 4 सितंबर को अपने कर्तव्य का निर्वहन करते हुए बीआरसी कार्यालय में उपस्थित दिया। तत्पश्चात आज शुक्रवार को कार्यालय का समस्त प्रभार ग्रहण किया। इस अवसर पर संकुल समन्वय संघ ने बीआरसी कार्यालय कोंडागांव में कार्यक्रम आयोजित कर मालती ध्रुव को गुलदस्ता भेंट कर स्वागत किया।

इस अवसर खंड शिक्षा अधिकारी मनोज दुबे, सहायक खंड शिक्षा अधिकारी इरशाद अंसारी, पूर्व बीआरसी  रामलाल नेताम, पूर्व बीआरपी राम प्रसाद कुपाल, समस्त संकुल समन्वयक उपस्थित रहे। इस अवसर पर खंड शिक्षा अधिकारी मनोज दुबे ने नवनियुक्त बीआरसी का सहयोग करने हेतु सभी संकुल समन्वयक को निर्देशित किया। तथा सभी कार्य सामुदायिक सहभागिता से समय सीमा पर कार्य करने हेतु कहा गया।

नव नियुक्त बीआरसी मालती ध्रुव ने कहा कि सीएससी एवं  ब्लॉक के समस्त शिक्षकों के सहयोग से हम अपने दायित्वों को भली-भांति निर्वहन करेंगे, ज्ञात हो कि कोंडागांव जिला का प्रथम महिला बीआरसी बनने का गौरव शुरू मालती ध्रुव को प्राप्त हुआ। बीआरसी बनने पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए  कहा कि महिला सशक्तिकरण एवं शिक्षकों एवं छात्र-छात्राओं के हित एवं शासकीय कार्यों का भले भांति समय सीमा पर निर्वहन करेंगे।

इस अवसर पर सीएससी संघ के जिला अध्यक्ष शीतल कोर्राम, ब्लॉक अध्यक्ष  राजू दीवान राजू  एवं समस्त सीएसी, शिक्षकों  के साथ-साथ  विभिन्न संगठनों के पदाधिकारी एवं महिला शिक्षिकाओं में स्मिता नायडू बीआरपी समावेशी शिक्षा, प्रेमिला दानी बीआरपी समग्र शिक्षा, माधुरी सोम सहायक शिक्षिका, हिना कश्यप प्रधानाध्यापिका, मधु तिवारी प्रधानाध्यापक, मेघा मरकाम सहायक ग्रेड 3, कुंती नेतामब्याख्याता, पूर्णिमा पोयाम शिक्षक, तौसीफ आलम व्याख्याता, जय प्रकाश वर्मा शिक्षक एवं पवन कुमार साहू छत्तीसगढ़ शिक्षक वेलफेयर एसोसिएशन के कार्यकारी प्रांताध्यक्ष ने बधाई प्रेषित किया। महिला शिक्षकों में हर्ष की लहर देखा जा रहा है मालती ध्रुव बनी महिलाओं के लिए प्रेरणा स्रोत।


अन्य पोस्ट