कोण्डागांव

छात्राओं ने जवानों को बांधी राखी
19-Aug-2024 10:11 PM
छात्राओं ने जवानों को बांधी राखी

कोंडागांव, 19 अगस्त। सामरिक मुख्यालय, 29वीं वाहिनी आईटीबीपी कोण्डागांव द्वारा सेंट जेवियर स्कूल, कोण्डागांव में रक्षाबंधन त्योहार हर्षोल्लास से मनाया गया।

सामरिक मुख्यालय, 29वीं वाहिनी आईटीबीपी, कोण्डागांव द्वारा महेन्द्र प्रताप, सेनानी के मार्गदर्शन में एवं  सैयद जावेद अली, द्वितीय-कमान, ओ.सी. सामरिक मुख्यालय, कोण्डागाँव की मौजूदगी में रक्षाबंधन हर्षोल्लास से साथ मनाया गया।

कार्यक्रम में सामरिक मुख्यालय, कोण्डागांव के अधिकारियों, अधि. अधिकारियों एवं जवानों द्वारा सेंट जेवियर स्कूल, कोण्डागांव के छात्राओं से राखी बंधवाकर धूमधाम से पर्व मनाया गया।

इस कार्यक्रम के आयोजन से स्कूल की छात्राएं काफी गौरवान्वित हुईं, साथ ही भारत देश की सेवा में लगे जवानों को भी अपने परिवार से मिलने की भावना महसूस हुई। भातिसीपु बल के जवान देश की सीमाओं के साथ साथ आन्तरिक सुरक्षा का भी दायित्व निभा रहे हंै।


अन्य पोस्ट