कोण्डागांव

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
कोंडागांव, 19 अगस्त। शासकीय हाई स्कूल हात्मा,संकुल हात्मा, विकासखण्ड बड़ेराजपुर, जिला कोंडागांव में भाई बहन के पवित्र प्यार रिश्ते वाला रक्षाबंधन पर्व मनाया गया।
जिला शिक्षा विभाग समग्र शिक्षा से जिला मीडिया प्रभारी शिक्षक शैलेंद्र ठाकुर ने बताया कि पर्व में बच्चों ने बड़ी खुशी के साथ अपनी सहभागिता निभाई। पर्व की शुरुआत माता सरस्वती के छाया चित्र में पूजन अर्चन कर राखी बांध कर किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत में संदीप कुमार सेन व्याख्याता हाई स्कूल हात्मा ने बच्चों को हिन्दू महाकाव्य महाभारत एक दृष्टांत के बारे में बताया।
रक्षा बंधन पर्व के बाद जूनियर रेड क्रॉस के बच्चों ने संस्था प्रांगण में 2 आम के पौधे रोपित किये और उसके देखभाल की जिम्मेदारी ली, आज संस्था के सभी बच्चों ने संस्था के आसपास के स्थान की साफ सफाई की, इस प्रकार आज बच्चों के मन में बड़ी प्रशन्तता थी बच्चे बड़ी खुशी से अपने अपने घर को प्रस्थान किये।