कोण्डागांव

हर घर तिरंगा अभियान शुरू, बच्चों ने निकाली तिरंगा रैली
10-Aug-2024 10:44 PM
हर घर तिरंगा अभियान शुरू, बच्चों ने निकाली तिरंगा रैली

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

कोंडागांव, 10 अगस्त। सेजेस जामकोटपारा में शनिवार को तिरंगा रैली का आयोजन हुआ। पूर्व सैनिक सेवा परिषद के सदस्यों द्वारा सभी बच्चों को तिरंगा वितरित किया गया। बच्चों ने तिरंगा रैली के माध्यम से लोगों में देश भक्ति का भाव जगाने और राष्ट्रध्वज के प्रति सम्मान और गौरव का संदेश देने का कार्य बखूबी निभाया।

कार्यक्रम की शुरूवात बैंड की धुन पर राष्ट्रगान से हुई, तत्पश्चात् शाला के नव निर्वाचित हेड ब्वाय हिमांश उसेंडी,हेड गर्ल इसिका मजूमदार  और स्कूल सेक्रेटरी जीवितेश मेश्राम, एवम प्रतीक्षा प्रधान को शेशे पहनाकर डीईओ आदित्य चांडक द्वारा सम्मानित किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला शिक्षा अधिकारी आदित्य चांडड ने उपस्थित सभी लोगों और बच्चों सेे अपने घरों में तिरंगा फहराने और सोसल मीडिया एकांउट की डीपी में अपने फोटो के साथ तिरंगे की फोटो लगाने की अपील की।

तिरंगा रैली की शुरूवात पूर्व सैनिक सेवा परिषद के सदस्यों द्वारा सभी बच्चों को तिरंगा वितरित कर किया गया। इस अवसर  पूर्व सैनिक सेवा परिषद के  बस्तर संभाग प्रभारी सुब्रत साहा ने कहा कि राष्ट्रीय ध्वज तिरंगे को लेकर लोगों में जागरूकता फैलाने और तिरंगे से लोगों को जो?ने के इस महाअभियान में हर भारतवासी को अपना योगदान देना चाहिए।

शाला के प्राचार्य शिवलाल शर्मा ने कहा कि इस पहल का मकसद हर भारतीय को तिरंगा फहराने के लिए प्रोत्साहित करके नागरिकों में देशभक्ति और राष्ट्रीय गौरव की भावना पैदा करना है। उन्होंने इस मौके पर स्कूल के हर शिक्षक और बच्चों से अपने घरों में तिरंगा फहराने और झंडे के साथ सेल्फी क्लिक करके उसे द्धड्डह्म्द्दद्धड्डह्म्ह्लद्बह्म्ड्डठ्ठद्दड्ड.ष्शद्व में अपलोड करने का आग्रह भी  किया।

गौरतलब है कि आजादी के महापर्व को विशेष बनाने के लिए केंद्र सरकार ने 09 अगस्त से देश भर में हर घर तिरंगा अभियान चलाने का एलान किया है जो 15 अगस्त तक चलेगा।

आजादी के अमृत महोत्सव के साथ ही 2022 में शुरू किए गए इस अभियान में 2022 में कुल 6 करोड़ लोगों ने तिरंगे के साथ अपनी फोटो मंत्रालय से साझा की थी। जबकि 2023 में दस करो? लोगों ने अपनी फोटो तिरंगे के साथ भेजी थी। उम्मीद की जा रही है कि इस वर्ष ये संख्या और अधिक बढ़ेगी द्य

 इस अवसर पर  पूर्व सैनिक सेवा परिषद के सूरज यादव ,  उमेश साहू,  सोमेश्वर भारती,  रिकेश कुंवर, डीएमसी  महेंद्र पांडे,  वेणु गोपाल राव सहित भारी संख्या में शिक्षक एवम बच्चे उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन रूबी भट्टाचार्य ने किया।


अन्य पोस्ट