कोण्डागांव

गाय की हत्या, 2 गिरफ्तार
07-Aug-2024 10:30 PM
गाय की हत्या, 2 गिरफ्तार

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

कोंडागांव, 7 अगस्त। कृषक पशु गाय की हत्या करने वाले 02 आरोपियों को फरसगांव पुलिस ने गिरफ्तार किया। मौके पर हत्या करने वाले औजार व मृत गाय को पुलिस ने बरामद किया।

पुलिस के अनुसार 5 अगस्त को बोरगांव बजरंग दल के कार्यकताओं का फोन आया कि सिंगारपुरी जंगल के पास कुछ व्यक्ति गाय को खाने की नीयत से हत्या किये हैं। सूचना पर पुलिस अफसरों के मार्गदर्शन में तथा पुलिस अनुविभागीय अधिकारी फरसगांव  अनिल विश्वकर्मा के पर्यवेक्षण में थाना फरसगांव पुलिस तत्काल हमराह स्टाफ के घटना स्थल पहुंची, जहाँ मृत गाय मिली जिसके सर पर धारदार हथियार के चोंट के निशान थे।

मौके से मृत गाय एवं हथियार बरामद किया गया तथा पुलिस बजरंग दल के कार्यकताओं के सहयोग से मृत गाय को सुरक्षित रखवाया गया। जिस पर अपराध क्रमांक 83/2024 धारा 325,3 (5) बी.एन.एस. एवं धारा 04,05,10 छ.ग. कृषक पशु परिरक्षण अधिनियम 2004 पंजीबद्ध किया गया। जिसका पी.एम. पशु चिकित्सालय फरसगांव से कराया गया एवं गाय का कफन दफन कराया गया।  पुलिस के द्वारा उक्त घटना पर तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी रजूलाल मरकाम एवं दीपक मरकाम दोनों निवासी सिंगारपुरी को गिरफ्तार कर कार्रवाई की जा रही है।


अन्य पोस्ट