कोण्डागांव

गांजा की खेती, आरोपी गिरफ्तार
06-Aug-2024 10:36 PM
गांजा की खेती, आरोपी गिरफ्तार

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

 कोण्डागांव, 6 अगस्त। अवैध मादक पदार्थ गांजा की खेती करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया ।

 आरोपी के कब्जे से गांजा का पौधा किया गया जब्त किया गया।

पुलिस के अनुसार सोमवार को को मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम बफना में अनुराग पटेल के द्वारा अपने खेत में गांजा का पौधा उगाकर रखा है, जिस पर पुलिस टीम रवाना की गई। जहाँ मुखबिर के सूचना के आधार पर अनुराग पटेल से खेत में लगे गांजा के पौधा के संबंध में जानकारी प्राप्त की।

अनुराग पटेल ने स्वयं से खेत में गांजा का पौधा खेती करना बताया। अनुराग पटेल ग्राम बफना थाना कोण्डागांव के द्वारा गांजा का खेती करना पाए जाने से एन.डी.पी.एस. एक्ट की धारा 20 (क) के तहत अपराध पंजीबद्ध कर गांजा के पौधे को जब्त कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया है।


अन्य पोस्ट