कोण्डागांव

निगम कर्मियों की एक दिनी हड़ताल
29-Jul-2024 9:59 PM
निगम कर्मियों की एक दिनी हड़ताल

कोण्डागांव, 29 जुलाई। आज नवयुक्त अधिकारी कर्मचारी कल्याण संघ के प्रदेश अध्यक्ष राजेश सोनी के आव्हान पर प्रदेश के समस्त नगरीय निकायों में एक दिवसीय हड़ताल की गई, जिसमें निकाय के कर्मचारियों ने प्रमुख रूप से केवल दो मांगें रखी है-शासकीय कर्मचारियों की भांति नगरीय निकायों के कर्मचारियों को प्रत्येक माह समय पर वेतन उपलब्ध कराना। अन्य शासकीय विभागों की भांति नगरीय निकायो में भी पुरानी पेंशन योजना लागू करना।

 जिला कोंडागांव के तीनों नगरीय निकायों केशकाल, फरसगांव और कोंडागांव के अधिकारी/ कर्मचारियों ने एक दिवसीय हड़ताल में भाग लेकर शासन के समक्ष  नियमित रूप से वेतन की व्यवस्था करने और अन्य विभागों की भांति नगरीय निकायों में भी पुरानी पेंशन योजना लागू करने के लिए मांग रखी।

इस दौरान जिला कोंडागांव नवयुक्त अधिकारी कर्मचारी कल्याण संघ के जिला उपाध्यक्ष दिनेश साहू, जिला सचिव राजीव बिछिया, जिला महामंत्री आनंद देवांगन, जिला संरक्षक श्री संजय कोर्राम, जिला सह संरक्षक गिरिजा शंकर परते, जिला कोषाध्यक्ष मीना टंडिया, संघ के सदस्य देवेन्द्र सिंह सिदार सचिन नाग,  विभा राजपूत, दिलेश्वरी मरकाम, जितेंद्र दास नाग, देवाराम दुग्गा, हरिकृतन, मालती, दीपिका, जगदीश आदि उपस्थित थे।

 

 


अन्य पोस्ट