कोण्डागांव

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
कोंडागांव, 28 जुलाई। शनिवार को 188 वीं वाहिनी ने 86 वां केरिपु बल स्थापना दिवस बड़ी धूमधाम एवं हर्षोल्लास पूर्वक मनाया।
इस अवसर पर कमांडेंट भवेश चौधरी द्वारा क्वार्टर गार्ड पर सेरिमोनियल गार्ड का निरीक्षण किया गया तथा गार्ड द्वारा सलामी दी गई। इसके उपरांत वाहिनी मुख्यालय कोंडागांव में सैनिक सम्मेलन का आयोजन किया, जिसमें कमाण्डेंट ने अधिकारियों, अधिनस्थ अधिकारियों तथा जवानों को सम्बोधित करते हुए सर्वप्रथम केरिपु बल द्वारा सफलतापूर्वक 85 वर्ष पूरे करने पर बधाई दी और केरिपु बल के विभिन्न उपलब्धियां तथा शौर्य के बारे में बताया।
स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में विभिन्न कार्यक्रम का आयोजन 188 वाहिनी के विभिन्न कैम्पों केशकाल, पुष्पालघाट (बस्तर), कोर्रा, गादिरास, पोलमपल्ली (सुकमा) में किया गया । इस उपलक्ष्य मे सभी ने एक दूसरे को बधाई दी इस दौरान वृहत स्तर पर वाहिनी मुख्यालय एवं सूदुर समवायों में वृक्षारोपण का अभियान चलाया गया तथा शाम के समय में वाहिनी में उत्कृष्ट सांस्कृतिक कार्यक्रम तथा रा़ित्र भोज का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर 188 वाहिनी के नीतीन्द्र नाथ द्वितीय कमान अधिकारी, अभिजीत काले उप कमाण्डेन्ट, कमल सिंह मीना उप कमाण्डेन्ट एवं चिकित्सा अधिकारी डॉ. राहुल चन्द्रन आर.पी. तथा वाहिनी के अधिनस्थ अधिकारी एवं अधिक संख्या में जवान शामिल होते हुए जश्न के साथ मनाया।