कोण्डागांव
विस घेराव को सफल बनाने कांग्रेस की बैठक
21-Jul-2024 10:15 PM

Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
कोंडागांव, 21 जुलाई। बलौदाबाजार में हुई हिंसा के विरोध में 24 जुलाई को छग प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर प्रस्तावित विधानसभा घेराव के सम्बद्ध में छग प्रदेश कॉंग्रेस कमेटी के महामंत्री एवं कोंडागांव जिला प्रभारी नरेश ठाकुर ने कांग्रेस भवन कोंडागांव में आवश्यक बैठक आहुत की एवं विधानसभा घेराव में कोंडागांव जिले से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थिति दर्ज करवा घेराव को सफल बनाने का आह्वान किया। इस बैठक में छग प्रदेश कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष व पूर्व मंत्री मोहन मरकाम जिला कांग्रेस कमेटी कोंडागांव के अध्यक्ष झुमुकलाल दीवान जिला पंचायत अध्यक्ष देवचंद मातलाम नगरपालिका अध्यक्ष वर्षा यादव जनपद अध्यक्ष शिवलाल मंडावी सहित जिला कांग्रेस ब्लॉक कांग्रेस महिला कांग्रेस व विभिन्न प्रकोष्ठ के पदाधिकारी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे