कोण्डागांव
टीआई ने नए कानून पर दी जानकारी
27-Jun-2024 2:30 PM

Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
केशकाल,27 जून। कोंडागांव पुलिस अधीक्षक वाय. अक्षय कुमार के निर्देशानुसार बुधवार को जनपद पंचायत के सभागार में 1 जुलाई से देश में लागू होने वाले नए कानून भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता 2023, भारतीय न्याय संहिता 2023 व भारतीय साक्ष्य संहिता 2023 (भारतीय प्रकिया संहिता, भारतीय दंड संहिता एवं भारतीय साक्ष्य अधिनियम) की जानकारी देने के उद्देश्य से विशेष कार्यशाला का आयोजन किया गया था।
इस कार्यशाला में केशकाल थाना प्रभारी निरी. विकास बघेल के द्वारा स्थानीय जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों एवं पत्रकार साथियों को नए कानून से जुड़ी विभिन्न प्रकार की महत्वपूर्ण जानकारियां दी गई। कार्यशाला के समापन में जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों ने पुलिस विभाग को धन्यवाद देते हुए समय समय पर ऐसी कार्यशाला का आयोजन करवाने की बात कही।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे