कोण्डागांव

चंद्रयान-3 विश्व कीर्तिमान का विमोचन, शिक्षिका मधु की रचना शामिल
24-Jun-2024 11:15 PM
चंद्रयान-3 विश्व कीर्तिमान का विमोचन, शिक्षिका मधु की  रचना शामिल

कोंडागांव, 24 जून।  छत्तीसगढ़ स्वाभिमान संस्थान द्वारा तेइस जून को विश्व के रचनाकारों को सम्मिलित कर लिखी गई पुस्तक ‘चंद्रयान-3 विश्व कीर्तिमान’ का विमोचन सह सम्मान समारोह वृंदावन हाल में आयोजित हुआ।

वैज्ञानिक सोच को बढ़ावा देने,  भारत की इस गौरव पूर्ण उपलब्धि को जन-जन तक पहुंचाने  इस  पुस्तक में विश्व स्तर के 123 साहित्यकारों की  चन्द्रयान तीन  पर आधारित रचनाओं को सम्मिलित किया गया है। जिसे गोल्डन बुक ऑफ वल्र्ड रिकॉर्ड द्वारा मान्यता दी गई। इसमें कोंडागांव जिले की शिक्षिका मधु तिवारी की रचना को भी शामिल किया गया है।

  विमोचन समारोह के  अतिविशिष्ट अतिथि राजेश्री महंत रामसुंदर दास महाराज, विशिष्ट अतिथि डॉ.उदयभान सिंह चौहान,  गोल्डन बुक ऑफ रिकॉर्ड की प्रतिनिधि सोनल शर्मा, रामेश्वर शर्मा, पूर्व आइ ए एस डॉ. सुशील त्रिवेदी, डॉ. शकुंतला तरार के कर कमलों से  चार संस्थानों गोल्डन बुक ऑफ रिकॉर्ड किट, मेडल ,प्रमाणपत्र,संस्कृति विभाग छत्तीसगढ़ शासन द्वारा राज्य स्तरीय सम्मान पत्र, ,छत्तीसगढ़ स्वाभिमान संस्थान द्वारा  कलमवीर सम्मान, साथ ही वैदिक प्रकाशन द्वारा  उत्कृष्ट साहित्य सेवी अलंकरण से सम्मानित किया गया।


अन्य पोस्ट