कोण्डागांव
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
कोण्डागांव, 25 मई। कोण्डागांव विधायक, भारतीय जनता पार्टी की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और ओडिशा चुनाव प्रभारी लता उसेंडी ओडिशा के विधानसभा और लोकसभा चुनाव के तहत जनसंपर्क करते हुए आम मतदाताओं के बीच पहुंच रही हैं। आम मतदाताओं के बीच पहुँचकर लता उसेंडी जन समर्थन की अपील कर रही हैं।
छत्तीसगढ़ में लोकसभा चुनाव संपन्न हो चुका है, लेकिन देश के कई राज्यों में लोकसभा चुनाव अभी पूरे नहीं हुए हैं। इधर, कोण्डागांव विधायक और भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष लता उसेंडी को ओडिशा चुनाव प्रभारी नियुक्त किया गया है। भाजपा की ओर से उन्हें ओडिशा चुनाव प्रभारी नियुक्त किए जाने के बाद से वे पार्टी की जिम्मेदारी निभा रही हैं। हाल ही में ओडिशा पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह के साथ उन्होंने भाजपा पदाधिकारियों की एक अहम बैठक भी ली थी।
ओडिशा में चुनाव अंतिम पड़ाव की ओर बढ़ चुका है। इस दौरान लता उसेंडी भी भारी जनसमर्थन के लिए जनता के बीच पहुँच चुकी हैं। जनता से भाजपा के पक्ष में मतदान करने और देश में सुशासन स्थापित करने के उद्देश्य से लोगों से जनसमर्थन व भाजपा के पक्ष में भारी संख्या में मतदान करने की अपील की जा रही है।
जानकारी के अनुसार, भाजपा चुनाव प्रभारी लता उसेंडी ने ओडिशा के लोकसभा क्षेत्र मयूरभंज अंतर्गत बांगरीपसी विधानसभा में सलबानी, रंगमत्या मुंडा समाज के साथ बैठक आयोजित की, जहां नित्यानंद गोंड एवं अन्य भाजपा पदाधिकारी उपस्थित रहे।


