कोण्डागांव
प्राथमिक शाला में विदाई समारोह
01-Apr-2024 10:11 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
कोण्डागांव, 1 अप्रैल। प्राथमिक शाला डोगरी गुड़ा में विदाई समारोह मनाया गया।
सर्वप्रथम मां सरस्वती एवं छत्तीसगढ़ महतारी की पूजा-अर्चना कर बच्चों को तिलक चंदन लगाकर गुलदस्ता देकर स्वागत किया। दीपिका मसराम प्रधान अध्यापक द्वारा बच्चों को प्रेरित किया गया कि आप सभी परीक्षा की तैयारी अच्छे से करेंगे, अच्छे अंकों से उत्तीर्ण होंगे और आने वाले साल में जहां भी जाये, वहां भी अच्छे से मन लगाकर अपना कार्य करें, जीवन में खूब आगे बढ़ें यही मेरी मंगल कामना है।
इसके बाद पालकों के द्वारा भी बच्चों का स्वागत सम्मान किया गया एवं शिक्षकों के द्वारा न्योता भोजन कराया गया एवं कक्षा 5वीं के बच्चों के द्वारा गीत, नृत्य एवं कविता की सुंदर प्रस्तुति दी गई,। बच्चों ने सभी का मन मोह लिया।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे