कोण्डागांव

सिविक एक्शन कार्यक्रम, जवानों ने बांटे खेल किट
05-Jan-2024 9:25 PM
सिविक एक्शन कार्यक्रम, जवानों ने बांटे खेल किट

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
कोंडागांव, 5 जनवरी।
कल 188 बटालियन सीआरपीएफ द्वारा कोण्डागांव सिविक एक्शन कार्यक्रम का आयोजन किया।

गुरुवार को  भवेष  चौधरी, कमाण्डेंट 188 बटा. केरिपु बल के नेतृत्व में, कोण्डागांव में सिविक एक्शन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसके तहत प्री मैट्रिक कन्या छात्रावास व शासकीय बालक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कोण्डागांव के छात्र-छात्राएं को क्रिकेट किट, वॉलीबाल किट, फुटबॉल, कैरम बोर्ड, चेस बोर्ड, बेडमिंटन किट आदि खेल सामग्रियों तथा प्री मैट्रिक कन्या छात्रावास के छात्रो को स्कूली बैगस आदि सामग्रियों का वितरण किया गया। 

इस मौके पर षासकीय बालक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कोण्डागांव के प्राचार्य नरेन्द्र कुमार व प्री मेट्रिक कन्या छात्रावास के प्रभारी श्रीमति जानकी मंडावी व स्कूल के शिक्षकों के साथ-साथ छात्र-छात्राएं एवं कमल सिह मीना उप कमाण्डेंट व  अधीनस्थ अधिकारियों एवं जवान उपस्थित  रहे। 

इस अवसर पर श्री. चौधरी ने सिविक एक्शन प्रोग्राम का उद्देश्य बताया। साथ-साथ ग्रामीणों एवं छात्र-छात्राओं व सुरक्षा बलों के बीच मधुर संबंध बनाने हेतु जानकारी दी गई तथा देश में आंतकवाद ,उग्रवाद एवं नक्सलवाद को सी.आर.पी.एफ द्वारा नियंत्रित किये जाने के बारे मे जानकारी प्रदान की गई।

 सभी छात्र-छात्राएं को षिक्षा के महत्व के बारे में बताया कि षिक्षा का होना जीवन मे बहुत ही अनिवार्य हैै अच्छे शिक्षा से व्यक्तिगत उन्नति को, सामाजिक स्तर पर बढ़ावा, सामाजिक स्वास्थ्य में सुधार ,आर्थिक प्रगति एवं राष्ट्र निर्माण में बहुत ही महत्व है। 


अन्य पोस्ट