कोण्डागांव

कांग्रेस ने जनता को ठगने का काम किया है-गुरु बालदास
29-Oct-2023 9:41 PM
कांग्रेस ने जनता को ठगने का काम किया है-गुरु बालदास

धर्म में जन भावनाओं का सम्मान होता है

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

कोण्डागांव, 29 अक्टूबर। सतनामी समाज के गुरु व भाजपा के स्टार प्रचारक गुरू बालक दास कोंडागाँव जिले के शिल्प व सांस्कृतिक नगरी कुसमा में भाजपा प्रत्याशी के चुनाव प्रचार पंहुचे हुए थे। जहां ग्रामवासियों ने  पूजा अर्चना कर जोरदार स्वागत किया।

सर्वप्रथम गुरु बालक दास द्वारा भाजपा प्रत्याशी के साथ ग्राम में स्थापित जयतखाम स्तम्भ में पहुँच कर पूजा अर्चना करने के पश्चात सभा को संबोधित करते हुए कहा कि प्रदेश की काँग्रेस की सरकार पिछले पाँच वर्षों में प्रदेश की जनता को ठगने का काम किया है। 

उन्होंने प्रदेश के मुख्यमंत्री पर आरोप लगाते हुए कहा कि पिछले पाँच वर्षों में विकास कार्य ढप पड़ा हूआ है। प्रदेश में बेरोजगारी में बृद्धि हुई रोजगार देने के नाम पर कुछ लोगों को बेरोजगारी भत्ता देकर  बेरोजगार युवक युक्तियों के साथ मजाक किया जा रहा है, वहीं प्रदेश में छत्तीसगढ़ संस्कृति को बढ़ावा दिया जा रहा कह कर ढिढ़ोरा पीटा जा रहा है, पर छत्तीसगढ़ संस्कृति के बढ़ावा के लिए प्रदेश सरकार  कोई लाभ नहीं दिया है।

प्रदेश के जनता के माली हालत सुधारने के बजाए अपने आकाओं को खुश करने के लिए दूसरे प्रदेश के किसानों को पचास पचास लाख दिये है उन्होंने मुख्यमंत्र मंत्री भूपेश बघेल पर दिल्ली के कांग्रेस पार्टी के बड़े नेताओं को  झुटे वादे करवाने का आरोप लगाते हुए कहा कि काँग्रेस की सरकार वादे ही कर रहीं है, जबकि पिछले वादे अभी तक पूरे नहंीं हुए है।

उन्होंने केन्द्र सरकार एतेहासिक उबालब्धियों बताया और तारीफ कर कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी छत्तीसगढ़ आने पर गुरुघासीदास बाबाजी जी के जय कारे करते है, और प्रदेश जनता के सर्वागीण विकास की बात करते हैं।

इस दौरान भाजपा प्रत्याशी लता उसेंडी ने ग्रामीणों के समस्याओं से रुबरू होकर कहा प्रदेश की कांग्रेस की सरकार व विधायक मोहन मरकाम विकास की खोखला ढिंढोरा पीटते फिर रहे है। आप उनके दस साल के कार्य काल को देख लिये है।वर्तमान सरकार पिछले पाँच वर्षों में झूठे वादे कर ठगने का काम किया है, इसलिए काँग्रेस के धोखे में आने की जरूरत नहीं हैं। इस लिए प्रदेश की धोखे बाज सरकार हो उखाड़ फेखना है। इसके लिये 7 नवम्बर को कमल फूल छाप पर बटन दबा कर विजयी बनाने की अपील की। 

इस दौरान उन्होंने लोगों को भाजपा के 15 वर्षों व केन्द्र सरकार कई योजनाओं के बारे में बताते हुए कहा कि देश प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सबका साथ सबका विकास के अवधारणा को साकार किये है। देश आज चहुंमुखी  विकास की ओर अग्रसर है। भाजपा के 15 वर्षों के शासनकाल व केन्द्र की मोदी सरकार  के जन कल्याणकारी योजनाओं के बारे आप सभी परिचित है। प्रदेश के कांग्रेस सरकार ने आज प्रदेश जनता को लूटने व ठगने का काम किया है सत्ता में आने से पूर्व 36 वादे किये थे, उन वादे आज तक पूरे नहीं हुए है। 

कोंडागाँव विधान सभा क्षेत्र के किसान की दशा दयनिय हो चुकी है। किसान आज धान के पैसे निकालने में कितना धका खा रहे है आप लोग भली भांति जान रहे है। किसान  अपनी पास बुक एंट्री के लिऐ चक्कर काट के थक चुका है पर एंट्री नहीं करवा पा रहा हैं। 

इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष दीपेश अरोरा, भाजपा उपाध्यक्ष बाल कुँवर प्रधान, ईना श्रीवास्तव, के के खेलवार, शानू मार्कण्डेय धंस राज टंडन, व सतनामी समाज के पददाधिकारी व ग्राम के गणमान्य नागरिक सहित बड़ी संख्या में महिला पुरुष उपस्थित थे।


अन्य पोस्ट