कोण्डागांव
पति-पत्नी ने खाया जहर,पत्नी की मौत, पति गंभीर
25-Sep-2023 8:57 PM

Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
कोंडागांव, 25 सितंबर। जिले के विश्रामपुरी थाना अंतर्गत ग्राम पंचायत मारंगपुरी के पति पत्नी ने कीटनाशक सेवन कर सामूहिक आत्महत्या का प्रयास किया है। जिसमें से पत्नी की मौत हो चुकी है। जबकि पति की हालत नाजुक बनी हुई है।
इस बारे में मिली जानकारी अनुसार मारंगपुर निवासी सविता मरकाम और कृष्ण कुमार मरकाम ने अपने ही घर में अज्ञात कारणों के चलते सामूहिक रूप से कीटनाशक का सेवन कर लिया। इसके बाद दोनों को विश्रामपुरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाएगा, जहां से उनकी गंभीर हालात को देखते हुए दोनों को जिला अस्पताल रेफर किया गया। इस दौरान रास्ते में ही सविता मरकाम की मृत्यु हो गई एवं कृष्ण कुमार मरकाम का कोंडागांव के जिला अस्पताल में नाजुक स्थिति में उपचार जारी है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे