कोण्डागांव
सनातन धर्म के विरोध में विवादित बयान पर भडक़े भाजपाई, पुतला फूका
06-Sep-2023 9:36 PM

Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
कोण्डागांव, 6 सितंबर। भारतीय जनता पार्टी कोंडागांव के द्वारा सनातन धर्म के विरोध में विवादित बयान पर उदयनिधि स्टालिन, मल्लिकार्जुन खडग़े एवं राहुल गांधी का पुतला दहन किया गया।
इस बारे में नगर पालिका उपाध्यक्ष जसकेतु उसेंडी ने बताया कि दयानिधि स्टालिन के द्वारा सनातन धर्म के विरोध में विवादित बयान दिया गया है,जिसके विरोध में जिला भाजपा के द्वारा कोंडागांव नगर के बस स्टैंड में तमिलनाडु सरकार में मंत्री उदयनिधि स्टालिन, कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खडग़े एवं सांसद राहुल गांधी का पुतला दहन किया गया है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे