कोण्डागांव

एसपी ने थाना अनंतपुर का किया वार्षिक निरीक्षण
30-Aug-2023 7:53 PM
एसपी ने थाना अनंतपुर का  किया वार्षिक निरीक्षण

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
कोंडागांव, 30 अगस्त।
  पुलिस अधीक्षक ने थाना अनंतपुर वार्षिक निरीक्षण किया। थाना के अधिकारी व कर्मचारियों से रूबरू होकर समस्याओं का निराकरण करने आश्वासन दिया। आगामी छ.ग. विधानसभा चुनाव को देखते हुए सीमावर्ती क्षेत्र में लगे चेकपोस्ट का निरीक्षण किया।

मंगलवार को पुलिस अधीक्षक कोण्डागांव वाय अक्षय कुमार (भा.पु.से.) द्वारा थाना अनंतपुर का वार्षिक निरीक्षण के दौरान सभी कर्मचारियों से उनकी समस्याओं के निराकरण संबंधित प्रस्ताव तैयार किया गया। उनके द्वारा अच्छी गणवेश और अच्छे कानूनी जानकारी रखने वाले कर्मचारियों के लिए ईनाम प्रतिवेदन तैयार किया गया तथा तनाव दूर करने के लिए नियमित तौर पर योगा व खेल खेलने हेतु प्रोत्साहित किया गया तथा सभी कर्मचारियों से व्यक्तिगत चर्चा कर उनके व्यावसायिक और निजी जीवन की समस्याएं सुनी। 

पुलिस अधीक्षक कोण्डागांव के द्वारा थाना के सभी रजिस्टरों का निरीक्षण कर आम्र्स एम्युनेशन का भौतिक सत्यापन किया गया व दस्तावेजों और आर्म्स एम्युनेशन के रख-रखाव के बारे में  आवश्यक  दिशा निर्देश  दिये गये। सीमावर्ती क्षेत्र मे लगे चेकपोस्ट में आने जाने वाले वाहनों का अच्छे से चेक करने का निर्देश दिया गया। उनके द्वारा निरीक्षण के बाद थाना परिसर में वृक्षारोपण किया। इस दौरान साथ में कोण्डागांव एसडीओपी निमितेश सिंह परिहार, थाना प्रभारी अनंतपुर निरीक्षक श्री ललित यादव व समस्त स्टाफ उपस्थित रहे।


अन्य पोस्ट